विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति के लिए खाना लेकर जा रही वृद्धा को तेंदुए ने मौत के घाट उतारा

By sunil negiEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2016 07:43 PM (IST)Updated: Wed, 13 Apr 2016 04:00 AM (IST)

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव से पति के लिए खाना लेकर जा रही एक 60 वर्षीय वृद्धा को तेंदुए ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

News Article Hero Image

रुड़की (हरिद्वार)। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव से पति के लिए खाना लेकर जा रही एक 60 वर्षीय वृद्धा को तेंदुए ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
रामपुर गांव निवासी मंतरी (60 वर्ष) पत्नी मान सिंह आज दोपहर घर से पति के लिए खाना लेकर जंगल के रास्ते गई। वृद्धा का पति सोलानी नदी के पार खेतों में काम कर रहा था। बताया गया कि जब वृद्धा नदी पार कर वहां पहुंची तो तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। महिला ने मदद के लिये शोर मचाया, लेकिन तेंदुआ उसे घसीटते हुए जंगल ले गया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग उधर दौड़े।

इस पर तेंदुआ वृद्धा को छोड़कर भाग गया, लेकिन तब वृद्धा की मौत हो चुकी थी। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन रेंजर जेआर पांडे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई।
पढ़ें:-ऋषिकेश में एक स्कूल वैन खाई में गिरी, दो की मौत, दो घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।