विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भगवानपुर में सुसरालियों की पिटाई से विवाहिता की मौत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 11 Sep 2017 10:59 PM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2017 11:00 PM (IST)

प्रेम विवाह करने वाली युवती की सुसराल वालों ने तीन दिन पहले पिटाई कर दी। विवाहिता की देहरादून के अस्पताल में आज मौत हो गई।

भगवानपुर में सुसरालियों की पिटाई से विवाहिता की मौत
भगवानपुर में सुसरालियों की पिटाई से विवाहिता की मौत

भगवानपुर (हरिद्वार), [जेएनएन]: एक साल पूर्व गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती की सुसराल वालों ने तीन दिन पहले पिटाई कर दी। विवाहिता को पहले रुड़की फिर देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। विवाहिता की मां ने पुलिस को चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में है। 

15 जुलाई 2016 को सिरंचदी गांव निवासी अंजुम पुत्री इमरान ने गांव के रिहान से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद गांव में तनाव उत्पन्न हो गया था। कोर्ट मैरिज की सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने रिहान के घर पर जमकर तोड़फोड़ की थी। रिहान और उसका परिवार गांव छोड़कर चला गया। करीब आठ माह तक पूरा परिवार बाहर रहा। दो माह पूर्व पति-पत्नी ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुये उच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। 

इस पर उच्च न्यायालय ने भगवानपुर पुलिस को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया था। तब रेहान के घर पर पुलिस तैनात हो गई। इसी बीच परिवार के दूसरे सदस्य भी गांव में आ गये। इसके बाद फिर से तनाव उत्पन्न हो गया। जिस पर गांव में पीएसी भी तैनात की गई। आरोप कि तीन दिन पहले अंजुम अपनी मां से बात कर रही थी। 

यह बात सुसराल वालों को नागवार गुजरी और उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। वह गर्भवती थी। उसकी तबीयत खराब होने पर उसे रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। बाद में उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

दून अस्पताल में सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी जब परिजनों को मिली तो उनमें रोष उत्पन्न हो गया। गांव में जबरदस्त तनाव हो गया। सूचना पाकर भगवानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में मृतका की मां शनवर पत्नी इमरान ने मृतका के पति रिहान, जेठ शहानजर, देवर इसरार और ननद नजराना के खिलाफ बेटी की हत्या करने की तहरीर पुलिस को दी है।  

 आमने-सामने हैं मकान 

सिरंचदी गांव में अंजुम और रिहान का घर आमने-सामने हैं। बताया जाता है कि करीब महीने भर से अंजुम और उसकी मां के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ था। ससुराल पक्ष के लोग इस पर एतराज जताते थे। इस बात को लेकर पहले भी दोनों के बीच कहासुनी हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें: अनुपमा हत्याकांड: भरोसे का हुआ था कत्ल, रिश्ते लज्जित

यह भी पढ़ें: रुड़की में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस कर रही जांच

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।