विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार में मिनी ट्रक और बाइक की भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

By sunil negiEdited By:
Published: Mon, 11 Apr 2016 07:07 PM (IST)Updated: Tue, 12 Apr 2016 08:30 AM (IST)

हरिद्वार जिले के लक्सर हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक एवं मिनी ट्रक की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लक्सर (हरिद्वार)। लक्सर हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक एवं मिनी ट्रक की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
लक्सर कोतवाली के ग्राम भुरणी निवासी शुभम (21 वर्ष) पुत्र रमेश बाइक पर अपने साथी अक्षित (18 वर्ष) पुत्र नरेश के साथ हरिद्वार की ओर जा रहा था। जब वह दोनों सीमेंट फैक्ट्री के पास पहुंचे तो एक मिनी ट्रक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
हादसे में बाइक पर पीछे बैठे अक्षित की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक मिनी ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर अवस्था में हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मौके पर मिले वाहन को कब्जे में ले लिया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

हेलमेट से बची जान
मिनी ट्रक व बाइक के बीच भिड़ंत हुई। बाइक चालक शुभम ने हेलमेट पहना था। हेलमेट पहना होने के कारण ही उसकी जान बच पाई।
पढ़ें:-उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।