विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार रेलवे स्‍टेशन में बंदरों के हमले से दिल्‍ली के दो यात्री घायल

By gaurav kalaEdited By:
Published: Tue, 09 Aug 2016 10:59 AM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2016 07:00 AM (IST)

हरिद्वार रेलवे स्‍टेशन में बंदरों का अातंक इस कदर है कि वे कभी भी किसी पर भी हमला कर देते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर बंदरों के आतंक से यात्री परेशान है। सुबह बंदरों ने स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों पर हमला कर दिया। हमले में दिल्ली के दो यात्रियों को मामूली चोट आई हैं। इसके बाद प्लेटफार्म की सफाई कर रहे कर्मियों ने बंदरों को भगा दिया।
सुबह करीब 7 बजे दिल्ली के कुछ यात्री हरिद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर ट्रेन आने का इन्तजार कर रहे थे। इतने में ही उन्होंने बैग से खाद्य सामग्री खाने के लिए निकाली तो बंदरों उन पर झपट पड़े। इससे बचने का उन्होंने प्रयास किया और बंदरो को भगाया तक बंदरो के झुण्ड ने उन पर हमला कर दिया।

पढ़ें: उत्तराखंड में बंदरों और लंगूरों की संख्या को जानकर चौंक जाएंगे आप...
इतने में ही सफाई कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बंदरों को वहां से भगाया। बंदरों के हमले के चलते दिल्ली के महिपाल पुर निवासी अंकित व सोनू को मामूली चोट आई हैं।

पढ़ें: बंदरों की चतुराई से वन विभाग चित, किसान परेशान
स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह का कहना है कि बंदरों को पकड़ने के लिए उन्होंने कई बार वन विभाग से वार्ता की लेकिन स्टेशन से बंदरों को नही पकड़ा गया। पुनः वन विभाग से वार्ता की जायेगी।

रेलवे स्टेशन के बाहर से खाद्य सामग्री लाने को मजबूर यात्रीगण

वहीं, दूसरी ओर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर लगे खाद्य सामग्री बिक्री के स्टॉल को टेंडर खत्म होने के चलते बंद कर दिया गया हैं। इससे यात्रियों को स्टेशन के बाहार से खाद्य सामग्री लानी पड़ रही है।
स्टेशन पर आरबी पाठक व मदनपाल के पास स्टेशन पर लगने वाले स्टॉल का ठेका था। इनके ठेकों का समय 31 जुलाई को समाप्त हो गया था। लेकिन इसके बावजूद वह कर्मियों से स्टेशन पर स्टॉल संचालित करा रहे थे। जिस पर देररात मुरादाबाद मंडल के आदेशानुसार इन स्टॉलों को पुनः टेंडर होने तक बंद कर दिया गया है।

पढ़ें- उत्तराखंड में वन्यजीवों को जंगल में रोकेंगे फलदार पौधे
बंद किये गए स्टॉलों में से 3 स्टॉल आरबी पाठक व 5 स्टॉल मदनपाल के हैं। स्टॉल बंद होने के कारण यात्रियों को स्टेशन के बाहर जाकर खाद्य सामग्री खरीदनी पड़ रही है। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया की मुरादाबाद मंडल के आदेशानुसार स्टॉल बंद किये गए हैं।

पढ़ें-उत्तराखंड में हर माह 20 हेक्टेयर खेत तबाह कर रहे वन्यजीव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।