Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दो बेटों संग गंगा में कूदी थी मां, एक बेटा अभी भी लापता

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Wed, 06 Jul 2016 01:40 PM (IST)

    महिला अपने बड़े बेटे अभिनव एवं आठ माह के बेटे सक्षम के साथ गंगनहर में कूदी थी। सक्षम का सुराग नही लग पाया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरिद्वार, [जेएनएन]: बच्चों के साथ गंगा में कूदी महिला के शव को पुलिस ने बरामद कर दिया। एक बच्चा भी बरामद हो गया है। वहीं, आठ माह के दूसरे बच्चे की तलाश पुलिस कर रही है।
    जानकारी के अनुसार, बीती सायं 4 बजे एक महिला के दो बच्चों के साथ बहादराबाद गंगनहर में कूदने की सूचना मिली थी। आज सुबह महिला व 5 साल के बच्चे का शव पथरी पावर हाऊस के नजदीक गंगनहर में दिखा। महिला की पहचान नीतू (27 वर्ष) पत्नी सुनील निवासी सिकरोढ़ा भगवानपुर एवं बच्चे की पहचान अभिनव के रूप में हुई है।

    पढ़ें: महिला ने किया इतना तंग, युवक ने दे दी जान

    एसओ अमरचंद ने बताया कि महिला अपने बड़े बेटे अभिनव एवं आठ माह के बेटे सक्षम के साथ गंगनहर में कूदी थी। सक्षम का सुराग नही लग पाया है। उसकी तलाश की जा रही है।

    पढ़ें: बाजार गई युवती पर बदमाशों ने किया ब्लेड से हमला, किया घायल

    गंगनहर से बरामद हुए दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को भी सूचना दे दी गयी है। पुलिस ने बताया कि महिला ने सुसाइड क्यों किया, इस बात का अभी सुराग नहीं लग पाया है।

    पढ़ें:-'उसकी शादी हो गई तो मेरा दिल टूट गया' लिखकर जिंदगी छोड़ गया युवक