विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां ने गला दबाकर बेटी की हत्‍या की, बहन और भाई भी थे शामिल

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Sun, 05 Mar 2017 07:20 AM (IST)

पुलिस के अनुसार, मां को बेटी के चाल चलन पर शक था। इसलिए उसने अपने दो और बच्‍चों की मदद से बड़ी बेटी की हत्‍या कर दी।

मां ने गला दबाकर बेटी की हत्‍या की, बहन और भाई भी थे शामिल
मां ने गला दबाकर बेटी की हत्‍या की, बहन और भाई भी थे शामिल

भगवानपुर, [जेएनएन]: हरिद्वार जनपद के सरठेडी गांव में युवती की हत्या में उसकी मां ही मुख्‍य आरोपी थी। घटना में छोटी बहन उम्र 16 और भाई 14 साल ने भी सहयोग किया था। पढ़ें, आरोपियों का कुबूलनामा।
हरिद्वार पुलिस को पूछताछ में पता चला कि बेटी के चाल चलन के शक में उसे मौत के घाट उतारा गया। साक्ष्य मिटाने के लिए मौके पर हीटर और तार रखा गया था। जिससे कि घटना करंट लगने से मौत लगे।
पुलिस ने आरोपी मां सायरा और उसके दो भाई बहनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से देर शाम तक पूछताछ करती रही। बता दें कि गांव में दो दिन पूर्व संदिग्ध  हालत में अमरीन की मौत हुई थी। घटना के बाद परिजनों ने शव को पुलिस के हवाले करने से इंकार कर दिया था।