Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कंटेनर ने ट्रैक्‍टर ट्रॉली को मारी टक्‍कर, मजदूर की गिरकर हुई मौत

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Tue, 24 Jan 2017 07:30 AM (GMT+05:30)

    हरिद्वार जिले के बहादराबाद में सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवाया। ...और पढ़ें

    कंटेनर ने ट्रैक्‍टर ट्रॉली को मारी टक्‍कर, मजदूर की गिरकर हुई मौत
    कंटेनर ने ट्रैक्‍टर ट्रॉली को मारी टक्‍कर, मजदूर की गिरकर हुई मौत

    बहादराबाद, [जेएनएन]: क्षेत्र में एक कंटेनर की टक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठे एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

    घटना आज सुबह पांच बजे की है। बोंगला शनिदेव मंदिर के पास एक कंटेनर ने ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर में बैठा एक मजदूर सड़क पर गिर गया और वह ट्रॉली की चपेट में आ गया। इससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त छोटा (35) पुत्र लियाकत निवासी भगवानपुर चन्दनपुर लढ़ोरा के रूप में हुई।

    यह भी पढ़ें: हरिद्वार में कार और बाइक में लगी आग, दो लोगों की मौत

    यह भी पढ़ें: सड़क पर पलटा ट्रक, इस वजह से खाई में गिरने से बचा