Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बस ने बाइक को मारी टक्‍कर, युवक की मौत

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Fri, 04 Nov 2016 06:02 AM (IST)

    रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र में देहरादून हाईवे पर करौंदी गांव के पास एक बस ने बाइक सवार को टक्‍कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुड़की, [जेएनएन]: भगवानपुर में देहरादून हाईवे पर करौंदी गांव के पास एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस के अनुसार, शुभम सैनी (25 वर्ष) पुत्र कुंवर पाल निवासी कलसिया थाना बेहट सहारनपुर (यूपी) किशनपुर गांव भगवानपुर थाना में वेल्डिंग की दुकान चलता था और किशनपुर में ही किराये के मकान में रहता था। दीपावली के पर्व पर वह अपने गांव गया था। आज सुबह वह बाइक से लौट रहा था।

    पढ़ें-बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, तीन की मौत; 24 गंभीर

    सुबह करीब नौ बजे भगवानपुर में देहरादून हाईवे पर करौंदी गांव के पास एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौक पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को सिविल हॉस्पिटल रुड़की भिजवाया। वहीं, दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

    पढ़ें-साइकिल पर कार ने मारी टक्कर, बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत