Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जंगल में हाथी ने किया पीछा, दहशत में वृद्ध की मौत

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Thu, 02 Mar 2017 06:15 AM (IST)

    हरिद्वार में तीन ग्रामीण जंगल से लकड़ी बीन रहे थे। इसी बीच एक हाथी चिंघाड़ते हुए उनके करीब आ गया। दहशत में एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि दो अन्‍य भागत ...और पढ़ें

    जंगल में हाथी ने किया पीछा, दहशत में वृद्ध की मौत
    जंगल में हाथी ने किया पीछा, दहशत में वृद्ध की मौत

    रुड़की, [जेएनएन]: हरिद्वार जनपद के रुड़की में बंजारेवाला गांव में जंगल में लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों को हाथी ने दौड़ा दिया। भागते समय दहशत में एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि भागने के चक्कर में गिरकर दो ग्रामीण घायल हो गए। गनीमत यह रही कि हाथी कुछ दूर तक पीछा करने के बाद वापस चला गया।

    घटनाक्रम के मुताबिक बुग्गावाला थानाक्षेत्र के बंजारेवाला गांव निवासी महेंद्र सिंह (62 वर्ष) गांव के ही ज्ञान चंद और इसम सिंह के साथ दोपहर को जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गया था। जंगल में लकड़ी बीनते समय दोपहर करीब दो बजे अचानक ही एक हाथी वहां पर चिंघाड़ते हुए आ गया।
    जैसे ही हाथी को ग्रामीणों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। हाथी को देखकर यह सभी जान बचाने के लिए वहां से भगाने लगे। हाथी भी इनके पीछे भागने लगा। कुछ दूरी पर जाने के बाद तीनों ही लोग जंगल में अलग अलग रास्तों से भागने लगे।
    इसी बीच महेंद्र सिंह एक वन गुर्जन के डेरे में घुस गया। भागते समय हुई दहशत में अचानक ही महेंद्र वन गुर्जर के डेरे पर जाकर लडख़ड़ाते हुए गिर पड़ा। वन गुर्जर ने उसे उठाकर पानी पिलाने का प्रयास किया लेकिन महेंद्र नहीं उठ पाया। महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
    वहीं हादसे में भागते समय ज्ञान चंद और इसम नीचे गिरने से घायल हो गए। गनीमत यह रही कि हाथी ने इन सभी का कुछ दूरी तक ही पीछा किया। हादसे की सूचना पाकर बुग्गावाला थानाध्यक्ष एनके बचकोटी पुलिस टीम के साथ मौके पहुंच गए। थानाध्यक्ष एनके बचकोटी ने बताया कि शव बिना कार्रवाई के ही परिजनों की सुपर्दगी में दे दिया गया है। वहीं खानपुर रेंज के रेंजर अजय ध्यानी का कहना है कि यह घटना राजाजी पार्क की सीमा में हुई है।