विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पतंजलि फूडपार्क के एक अधिकारी के एटीएम से उड़ाए एक लाख

By raksha.panthariEdited By:
Published: Tue, 24 Oct 2017 07:40 PM (IST)Updated: Tue, 24 Oct 2017 09:05 PM (IST)

हरिद्वार स्थित पतंजलि फूड पार्क के एक अधिकारी को झांसा देकर उनके एकाउंट से करीब एक लाख रुपए निकाल लिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पतंजलि फूडपार्क के एक अधिकारी के एटीएम से उड़ाए एक लाख
पतंजलि फूडपार्क के एक अधिकारी के एटीएम से उड़ाए एक लाख

हरिद्वार, [जेएनएन]: 3जी सिम को 4जी में अपग्रेड करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने पतंजलि फूडपार्क के एक अधिकारी के बैंक खाते से ऑनलाइन एक लाख रुपये उड़ा लिए। छानबीन में पता चला है कि रकम बिहार के गैड़ी क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। 

हरिद्वार लक्सर मार्ग पर पदार्था में बाबा रामदेव का पतंजलि फूडपार्क है। सुभाष कुमार राणा फूडपार्क के वाइस प्रेसिडेंट हैं। वह पतंजलि फेस-टू में रहते हैं। उनके मोबाइल पर 22 अक्टूबर को अंजान नंबर से एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने परिचय मोबाइल कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर दिया। बताया कि आपका सिम 3जी से 4जी में अपग्रेड किया जाना है। इसके लिए मोबाइल नंबर से एक मैसेज भेजना होगा। इस पर सुभाष ने मोबाइल से मैसेज भेज दिया। पूछने पर दूसरा मोबाइल नंबर भी बता दिया। अगले दिन सुभाष  का सिम बंद हो गया। उनके दूसरे नंबर पर फिर से उसी अंजान नंबर से कॉल आई। बताया गया कि पोस्टपेड बिल बकाया है। सुभाष ने बताया कि वह ऑनलाइन बिल जमा करते हैं। तब फोन करने वाले ने एटीएम कार्ड की आखिरी छह अंक पूके। जिसे सुभाष ने बता दिया। इसी दौरान सुभाष के साथ मौजूद सहयोगियों ने अलर्ट किया कि एटीएम कार्ड के अंक बताकर गलती की है। 

वही आशंका पर सुभाष ने तत्काल एटीएम ब्लॉक करने के लिए बैंक में बातचीत की। इस दौरान महज तीन मिनट में खाते से तीन किश्तों में एक लाख रुपये की नकदी साफ हो गई। फेरुपुर पुलिस चौकी में तहरीर देने पर चौकी प्रभारी मनोज रावत ने साइबर सेल भेज दिया। साइबर सेल और बैंक की शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि रकम बिहार के गेड़ी क्षेत्र में शंकर मंडल, उसकी पत्नी रीटा मंडल और परिवार के सदस्य पीतांबर मंडल के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है। बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें: खुद को बैंक का अधिकारी बता कर फैक्ट्रीकर्मी के खाते से उड़ाए 16 हजार

यह भी पढ़ें: जालसाज ने बैंक अधिकारी बन खाते से एक हजार उड़ाए

यह भी पढ़ें: इन साइबर ठगों के कारनामों को जानकर हैरान हो जाएंगे आप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।