Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एनजीटी ने हरिद्वार में पॉलीथिन पर लगाया प्रतिबंध

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Thu, 02 Jul 2015 01:39 PM (IST)

    नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने हरिद्वार में पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब पॉलीथिन के प्रयोग करने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगेगा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरिद्वार। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने हरिद्वार में पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब पॉलीथिन के प्रयोग करने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगेगा। गुरुवार को एनजीटी ने लोकल कमिश्नर की रिपोर्ट के बाद ओदश सुनाया।
    बता दें नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर गंगा का हाल जानने के लिए लोकल कमिश्नर शारिक जैदी बीते माह हरिद्वार पहुंचे थे। उन्होंने 19 और 22 जून को हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया था। यहां पॉलीथिन, गंदगी के ढेर व अवैध रूप से लगी दुकानों को देखकर भड़क गए थे।
    लोकल कमिश्नर की रिपोर्ट के बाद नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सुनवाई के बाद गुरुवार को हरिद्वार में पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब हरकी पैड़ी क्षेत्र में पॉलीथिन नहीं बिक सकेगी।
    पढ़ें- कमिश्नर ने देखा गंगा का सच