विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खाली प्‍लाट में काम कर रहे थे लोग, तभी दिखा अजगर

By gaurav kalaEdited By:
Updated: Mon, 08 Aug 2016 11:27 AM (IST)

हरिद्वार स्थित एक कॉलोनी के खाली प्‍लॉट में अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। बमुश्‍कल लोगों ने उस पर काबू पाया।

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: उत्तरी हरिद्वार के कोरा देवी कालोनी में सुबह अजगर घुसने से हड़कंप मच गया। अजगर निकलने की सुचना के बाद मौके पर लोग एकत्रित हो गए। फिर लोगों को अजगर को काबू में करने की तरकीब सोची।
सुबह करीब 8:15 बजे कोरा देवी निवासी अर्जुन के खाली पड़े प्लाट में एक अजगर घुस गया। प्लाट में ही झोपड़ी डालकर रह रहे लोगों की नजर जब अजगर पर पड़ी तो हड़कंप मच गया।

पढ़ें:-हनीमून मना रहे नवदंपती के बिस्तर पर आ धमका तेंदुआ, कंबल से ढककर बचाई जान
पहले तो उन्होंने स्वयं ही अजगर को भगाने का प्रयास किया लेकिन सफल न होने पर इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी गयी। जिसके बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गयी।

पढ़ें-यहां तेंदुए को पड़े जान के लाले, ऐसे बचाई जान
लोगों ने लाठी डंडो से अजगर को प्लास्टिक के बोरे कड़ी मशक्कत कर बंद कर राहत की सांस ली। इसके बाद बोरे को जंगल में ले जाकर अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया। कोरा देवी कालोनी जंगल से सटी होने के कारण यहां पहले भी सांप व अजगर आ चुके हैं।

पढ़ें-अल्मोड़ा शहर में आ धमका तेंदुआ, लोगों में मची अफरा-तफरी