विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली-हरिद्वार में किशोरी से कई बार किया दुष्‍कर्म, कर रहे थे बेचने की तैयारी, क्‍या है मामला पढ़ें...

By Thakur singh negi Edited By:
Published: Thu, 03 Dec 2015 09:33 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2015 09:58 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिला निवासी एक नाबालिग किशोरी से दिल्‍ली और हरिद्वार में कई बार दुष्‍कर्म किया गया, इतना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिला निवासी एक नाबालिग किशोरी से दिल्ली और हरिद्वार में कई बार दुष्कर्म किया गया, इतना ही नहीं अब उसे बेचने की तैयारी भी की जा रही थी। गनीमत रही की वारदात में लिप्त दंपती को पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर लिया है। इससे किशोरी की जिंदगी और अधिक बर्बाद होने से बच गई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी दंपती देवकीनंदन शर्मा और उसकी पत्नी मिथलेश ने किशोरी को खड़खड़ी हरिद्वार स्थित एक आश्रम के कमरे में बंधक बनाकर रखा था, दोनों कुछ समय से वहां किराए पर रह रहे थे। आज दोपहर दपंती किशोरी के साथ झगड़ रहे थे। मामला बढ़ने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन इसबीच किशोरी ने जो बयान दिया पुलिस सुनकर सन्न रह गई। उसने दंपती पर खुद को बेचने का आरोप लगाया। बताया कि उसके साथ दिल्ली और हरिद्वार में कई महीनों तक अलग-अलग लोगों ने दुष्कर्म किया। आरोपी दंपती ने किशोरी को दिल्ली निवासी मोनू नाम के एक युवक से करीब एक महीन लिया था। किशोरी का आरोप है कि दंपती अब उसे बेचने की साजिश रच रहे थे।

महिला लेकर आई थी दिल्ली
किशोरी ने बताया कि उसे हाथरस से प्रेमवती नाम की एक महिला बहला फुसलाकर दिल्ली लाई थी। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दलदल से बाहर निकलने के लिए किशोरी ने मोनू नाम के एक युवक की मदद ली, लेकिन मोनू की नीयत भी खराब हो गई। वह किशोरी को हरिद्वार ले आया और यहां कई महीनों तक शारीरिक शोषण करता रहा। आखिरकार युवती ने मोनू को छोड़ने का भी निर्णय लिया और खड़खड़ी में देवकीनंदन शर्मा व उनकी पत्नी मिथलेश के संपर्क में आ गई। लेकिन दंपती भी चंद पैसों के लिए किशोरी को बेचने की तैयारी में थे।

पुलिस छानबीन में जुटी
सीओ चंद्रमोहन ने बताया कि दंपती कस्बा बिलारी थाना बिलारी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। बताया कि मोनू व प्रेमवती के पकडऩे जाने के बाद ही पूरे प्रकरण का खुलासा हो सकेगा। बताया कि पीडि़त किशोरी को देहरादून नारी निकेतन भेजे जाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।

पढ़ें- महिला को घर में अकेला देख जेठ ने किया ऐसा काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।