Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चाकू की नोक पर किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी हुआ फरार

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Thu, 28 Jul 2016 07:00 AM (IST)

    रुड़की क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की से चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुड़की, [जेएनएन]: एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की के घर में घुसकर चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। आरोपी फरार बताया जा रहा है।

    सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण अपने परिवार के साथ कहीं बाहर गए हुए थे। घर में उसकी 16 साल की बेटी थी। मंगलवार की शाम को नाबालिग लड़की को घर में अकेला पाकर पड़ोस का ही एक लड़का घर में घुस गया। आरोप है कि युवक ने पहले उसके साथ छेड़छाड़ की।


    पढ़ें: अपनी बेटी से दुष्कर्म करने वाला शैतान पिता गिरफ्तार


    जब लड़की ने उसकी हरकतों का विरोध किया तो आरोपी ने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित ने शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने धमकी देकर चुप करा दिया। इसी बीच लड़की के परिजन घर आ गए। परिजनों को देख आरोपी युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। लड़की ने अपने परिजनों को घटना से अवगत कराया। एसएसआइ गोविंद कुमार ने बताया कि अभी तक पुलिस को घटना की तहरीर अभी तक नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

    पढ़ें:-रामनगर में घरवालों को बंदी बनाकर बेटियों से दुष्कर्म, लूटपाट भी की