विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेटेलाइट फोन से कश्मीर में बात पर हरकत में आई सुरक्षा एजेंसियां

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 11 Aug 2016 10:55 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 12 Aug 2016 06:30 AM (GMT+05:30)

भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में सेटेलाइट फोन से कश्मीर में बातचीत होने पर सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रुड़की, [जेएनएन]: हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में सेटेलाइट फोन से कश्मीर में बातचीत होने के मामले में उत्तराखंड के डीजीपी एमए गणपति ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी को सूचना मिली कि एक सेटेलाइट फोन भगवानपुर क्षेत्र में प्रयोग किया गया है।

केंद्रीय एजेंसी और राज्य पुलिस उसको ट्रैक करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तीन अगस्त के बाद हमें कोई सिग्नल्स नहीं मिले हैं। कभी-कभी पर्यटक भी अनजाने में सेटेलाइट फोन का उपयोग करते हैं, जिसे केंद्रीय एजेंसी ट्रैक कर लेती है। डीजीपी ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह सेटेलाइट फोन किसी पर्यटक या किसी संदिग्ध तत्व ने प्रयोग किया है, लेकिन केंद्रीय एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। हम इस पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही हरिद्वार और देहरादून में विशेष अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

मंगलवार को क्षेत्र के मजाहिदपुर और बेडपुर के आसपास से सेटेलाइट फोन के जरिये कश्मीर में किसी संदिग्ध से बात होना सामने आया है। इंटेलीजेंस ब्यूरो ने सेटेलाइट फोन को ट्रेस किया था। लोकेशन का पता चलने पर उसने उत्तराखंड पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।

पढ़ें-स्वाधीनता दिवस के लिए देहरादून और हरिद्वार में अलर्ट
इसके बाद पुलिस के कान खड़े हुए और बगैर किसी देरी के क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। चर्चा है कि सेटेलाइट फोन की लोकेशन मिलने के बाद तमाम खुफिया एजेंसियां भी क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस गोपनीय मिशन के तहत संदिग्ध की तलाश में जुटी हुई है।
यद्यपि इस बाबत एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि स्वतंत्रा दिवस को देखते हुए पूरे जिले में अलर्ट है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल और अद्र्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। सेटेलाइट फोन मामले की जानकारी होने से उन्होंने इन्कार किया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में रुड़की में आतंकी कनेक्शन का खुलासा हो चुका है। इस साल की शुरुआत में यहां से आइएसआइएस के लिए काम करने वाले चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए असलियत का पता लगाने के प्रयास कर रही है।

पढ़ें-चोरों ने भगवान का दर भी नहीं छोड़ा, सुरकंडा मंदिर से उड़ा ले गए ये सामान..
दिल्ली से किया था अलर्ट
सूत्रों के अनुसार इस बार दिल्ली से एक खुफिया एजेंसी ने स्थानीय एजेंसी को अलर्ट किया था। एजेंसी ने बताया था कि रुड़की में दो आतंकियों के ठहरने की सूचना है। उनकी योजना पंद्रह अगस्त पर दिल्ली में ब्लास्ट करने की बताई जा रही है।
हालांकि, अभी तक आतंकियों अथवा संदिग्धों के यहां आने की पुख्ता सूचना नहीं है, लेकिन इस बीच सेटेलाइट फोन के इस्तेमाल की चर्चाओं ने प्रशासन के माथे पर बल जरूर डाल दिए हैं।
पढ़ें-ऋषिकेश में कांग्रेस नेता की दुकान और कार्यालय से हजारों का सामान उड़ा गए चोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।