विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंडे खाने से एक परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ी

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 13 May 2017 07:42 PM (IST)Updated: Sun, 14 May 2017 06:00 AM (IST)

रुड़की मेंअंडे की सब्जी खाने से एक घर के सात सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन सभी को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अंडे खाने से एक परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ी
अंडे खाने से एक परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ी

लंढौरा, [जेएनएन]: शुक्रवार देर रात अंडे की सब्जी खाने से घर के सात सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन सभी को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार होने पर शनिवार दोपहर सभी को छुट्टी दे दी गई। पीड़ि‍तों का आरोप है कि अंडे प्लास्टिक के थे। मामला पुलिस तक पहुंचा जिस पर आनन-फानन पुलिस ने अंडा विक्रेता के अंडे जब्त कर सील कर दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अंडे के सैंपल भरे।

कस्बा निवासी सलमान के घर शुक्रवार को मेहमान आये थे। उन्होंने रात का खाने में अंडे की सब्जी दी गई। अंडे खाते ही एक के बाद एक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। मामले की जानकारी लंढौरा चौकी पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 की मदद से रोशन, जहां निवासी लंढौरा, नगमा रंगैल थाना गागलहेड़ी सहारनपुर, जमशीदा निवासी एकड़ खुर्द ज्वालापुर और शमशीदा निवासी ईदगाह रोड रुड़की को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उपचार के बाद सभी को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। शनिवार दोपहर सभी की स्थिति सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मेडिकल अफसर के अनुसार गैस्ट्रिक की शिकायत आई थी। सलमान के अनुसार अंडा खाने के दौरान प्लास्टिक जैसी चीज होने का एहसास हुआ। 

जिस पर वह अंडे लेकर दुकानदार के पास गया। इधर पुलिस ने अंडा विक्रेता के अंडे जब्त कर क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी को इसकी जानकारी दी। जिस पर क्षेत्रीय अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने अंडा विक्रेता मुस्तफा की दुकान से सैंपल लिये। क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि अंडा जांच को रुद्रपुर लैब भेजा जा रहा है। जांच के बाद ही अंडा असली है या नकली इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

 यह भी पढ़ें: अब गरीब बच्चों को मिलेगा भरपेट भोजन और शिक्षा

यह भी पढ़ें: फसलों में लगने वाली बीमारियों का जैविक तरीके से होने लगा उपचार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।