विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योग गुरु बाबा रामदेव एक साथ दस करोड़ लोगों को कराएंगे योग

By sunil negiEdited By:
Published: Thu, 16 Jun 2016 08:09 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jun 2016 06:25 AM (IST)

योग गुरु बाबा रामदेव एक साथ दस करोड़ लोगों को योगाभ्यास कराकर नए अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार, [अनूप कुमार]: योग गुरु बाबा रामदेव एक साथ दस करोड़ लोगों को योगाभ्यास कराकर नए अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द को समर्पित इस अभियान के जरिये योग गुरु और उनकी टीम घर-घर आपसी भाईचारे का संदेश भी पहुंचाएगी। अभियान की सफलता के लिए योग गुरु बाबा रामदेव से दीक्षित पतंजलि के दस लाख योग कर्मयोगियों की फौज इन दिनों देशभर में घर-घर जाकर उन्हें इस अभियान का हिस्सा बनने को प्रेरित कर रही है।

योग गुरु बाबा रामदेव ने 'दैनिक जागरण' से खास बातचीत में यह खुलासा किया। बताया कि अब उनका उद्देश्य योग के जरिए लोगों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को विकसित करना, उन्हें राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देना है। यही वजह है कि पतंजलि योगपीठ के योग कर्मयोगी (योग प्रशिक्षित) शहर-शहर, गांव-गांव जाकर हर घर में लोगों को 21 जून के दिन एक साथ योग करने को तैयार कर रहे हैं।

पढ़ें:-आपदा के तीन साल बाद बदरी-केदार से लेकर गंगोत्री-यमुनोत्री तक खुशी की बयार

योग गुरु ने कहा कि योग को धर्म के साथ जोड़कर बेवजह भ्रांति फैलाई जा रही है। यह सब दवा बनाने वाली विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों की सुनियोजित साजिश है। जिन्हें योग को बढ़ावा मिलने पर अपने व्यापार मेंघाटा होने का अंदेशा है।
बाबा ने दावा किया कि योग किसी धर्म, संप्रदाय और जाति से नहीं जुड़ा है, बल्कि यह स्वस्थ जीवन जीने की शैली और निरोग रहने की कला है। ऐसे में इसे किसी धर्म विशेष से कैसे जोड़ा जा सकता है। कहा कि योग के किसी आसन को लेकर अगर किसी को कोई परेशानी है तो वह उसे छोड़ कोई अन्य आसन कर सकता है। किसी शब्द विशेष से परेशानी है तो उसकी जगह अपने धर्म, अपने इष्ट या आराध्य का नाम ले सकता है। ऐसे में योग का विरोध क्यों, योग तो हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। योग देश की गंगा-जमुनी संस्कृति का हिस्सा है और इसे उसी रूप में लेना चाहिए।

पढ़ें-केदारनाथ आपदाः कदम तो बढ़े, मगर आहिस्ता-आहिस्ता
बाबा रामदेव ने बताया कि 21 जून को दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। इस दिन देश के हर घर में योग हो, यह व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पतंजलि योग पीठ के दस लाख योग प्रशिक्षित कर्मयोगी घर-घर जाकर लोगों को योग दीक्षित कर रहे हैं। इन सभी पर सौ-सौ लोगों को एक साथ योग की शिक्षा देने का दायित्व है।

फरीदाबाद में एक लाख लोगों संग योग करेंगे बाबा
योग गुरु बाबा रामदेव दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फरीदाबाद (हरियाणा) में एक लाख लोगों के साथ योग करेंगे और उन्हें राष्ट्रीय एकता का पाठ पढ़ाएंगे। इसके लिए फरीदाबाद में काफी पहले से तैयारियां चल रही हैं। बाबा के साथ इस दिन सभी धर्म, जाति और विचार वाले कई प्रमुख लोगों के भी योग करने की तैयारी है।

योग शिक्षकों में हर जाति-धर्म के लोग
योग के जरिए देश में सांप्रदायिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाले योग गुरु बाबा रामदेव के अभियान में देशभर में जुटे दस लाख योग प्रशिक्षितों में सभी धर्म, जाति, विचार और क्षेत्र के लोग शामिल हैं। ये सभी आपस में मिलकर इस काम को अंजाम दे रहे है। सभी इस संदेश को भी फैला रहे हैं कि योग किसी धर्म या जाति का नहीं, बल्कि पूरे विश्व की धरोहर है।

पढ़ें:-गीता और रामायण पाठ्यक्रम में हों शामिल : शंकराचार्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।