विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार में दुकान के ताले तोड़कर सामान ले गए चोर

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 10 Feb 2017 06:02 AM (IST)

धनौरी बाजार में चोरों ने एक दुकान के ताले तोड़कर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकानस्वामी ने पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी है।

हरिद्वार में दुकान के ताले तोड़कर सामान ले गए चोर
हरिद्वार में दुकान के ताले तोड़कर सामान ले गए चोर

हरिद्वार, [जेएनएन]: धनौरी बाजार में चोरों ने एक दुकान के ताले तोड़कर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकानस्वामी ने पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी है।

जानकारी के मुताबिक तेलीवाला निवासी आरिफ की धनौरी बाजार में खराद की दुकान है। गत रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। आज सुबह जब दुकान पहुंचे तो शटर के ताले टूटे मिले।

यह भी पढ़ें: हाइकोर्ट के अधिवक्ता के घर में चोरों ने डाली सेंध

दुकान के भीतर एससीडी के साथ ही लोहे का सामान गायब मिला। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर चोरों को पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: दुकान में घुसे चोर कर बैठे ऐसी गलती, पुलिस ने दबोचा

यह भी पढ़ें: ससुराल से लौटकर आया तो घर के हाल देखकर उड़ गए होश