विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटे का जन्मदिन मना गांव से लौटा परिवार, ताला खोलते ही पत्नी की निकली चीख

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 24 Oct 2016 05:39 PM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2016 09:48 PM (IST)

बेटे का जन्मदिन मनाने शिक्षक का परिवार जब गांव से लौटा तो कमरा खोलते ही पत्नी चीखने लगी। भीतर के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रुड़की, [जेएनएन]: बेटे का जन्मदिन मनाने शिक्षक का परिवार जब गांव से लौटा तो कमरा खोलते ही पत्नी चीखने लगी। भीतर के हालत देख परिवार के सभी सदस्यों के पैरों तले जमीन खिसक गई। भीतर सब कुछ पहले जैसा नहीं था।
गंगनहर कोतवाली के अंतर्गत प्रीत विहार कालोनी में निवासी अरुण लक्सर क्षेत्र में निरोजपुर गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में शिक्षक हैं। बीती 20 अक्टूबर को अरुण तीन साल के बेटे का जन्मदिन मनाने अपने गांव महाराजपुर लक्सर गए थे।

पढ़ें-दुकान का ताला तोड़कर चोरी, लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर की धुनाई
आज जब वह वापस लौटे तो उन्होंने घर का ताला खोला। भीतर देखा तो उनकी पत्नी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। भीतर से चोरों ने सारा घर खंगाल रखा था। घर से चोर नगदी और गहने चोरी कर ले गए।

पढ़ें-पांच बच्चों की मां को लगा प्रेम रोग, बेटे और पोते को छोड़कर प्रेमी संग हुई फुर्र

इस घर की खिड़की टूटी पड़ी थी। इस रास्ते से चोर भीतर घुसे और करीब बीस हजार की नगदी और पांच लाख के जेवर उड़ा ले गए। शिक्षक की ओर से चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है।

पढ़ें: चोरों ने कई घरों में की सेंध मारी, हजारों का सामान उड़ाया

पढ़ें:-चोरों ने सोने के गहनों पर किया हाथ साफ

पढ़ें-निर्माणाधीन भवन से बिजली व पानी की फिटिंग का सामान ले गए चोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।