Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरिद्वार में मंसा देवी पैदल मार्ग पर बिजली गिरी, बच्चे सहित तीन घायल

    By BhanuEdited By:
    Updated: Mon, 06 Jun 2016 01:00 PM (IST)

    मंसा देवी पैदल मार्ग पर अकाशीय बिजली गिरने से बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरिद्वार (जेएनएन) । मंसा देवी पैदल मार्ग पर अकाशीय बिजली गिरने से बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

    पढ़ें-डोईवाला में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित 15 झुलसे
    जानकारी के अनुसार पूर्वाह्न करीब 11 बजे जोगीयामंडी ब्रह्मपुरी में आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से दिल्ली के बोराड़ी निवासी नौ वर्षीय कन्हैया के साथ ही सोनू व बादल निवासी जोगीयामंड़ी घायल हो गए।

    पढ़ें:-चारधाम यात्रा में खलल डाल सकता है मौसम, 10 जून को हो सकती भारी बारिश
    आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 108 ओर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। तीनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तीनों खतरे से बाहर बताये जा रहें हैं।

    पढ़ें:-केदारनाथ में बारिश, बदरीनाथ में बर्फबारी, गौरीकुंड हाईवे फाटा के आगे बंद