Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 23 Aug 2016 02:09 PM (IST)

    बहादराबाद पुलिस ने दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस चोरियों के अन्य मामलों को लेकर उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरिद्वार, [जेएनएन]: बहादराबाद पुलिस ने दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस चोरियों के अन्य मामलों को लेकर उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है।
    देर रात्रि को बीएचईएल तिराहा पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

    पढ़ें-वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार; दस बाइक बरामद
    पूछताछ पर उन्होंने अपना परिचय अरविंद पुत्र चंद्रपाल और मिथुन पुत्र अमरसिंह निवासीगण दरियापुर दयालपुर थाना कलियर के रूप में दिया। एसआई मंसूर अली ने बताया कि इंटरनेट से बाइक के चैसिस नंबर की जानकारी लेने पर पता चला कि बाईक मुज्जफरनगर की है। इस पर शामली मुज्जफरनगर से जानकारी लेने पर पता लगा की उक्त बाईक की चोरी का मुकदमा आठ अगस्त 2013 को दर्ज कराया गया था।
    पढ़ें:-दून में कर रहा था चोरी, बिहार में बना रहा था बिल्डिंग

    पढ़ें:-आवास विकास कॉलोनी में चोरों ने तोड़ा बंद मकान का ताला, एक लाख का माल किया पार