विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार में कार और बाइक में लगी आग, दो लोगों की मौत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 20 Jan 2017 08:18 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 21 Jan 2017 07:15 AM (GMT+05:30)

हरिद्वार में हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर एक बाइक और टक्‍कर के बाद उनमें आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

हरिद्वार में कार और बाइक में लगी आग, दो लोगों की मौत
हरिद्वार में कार और बाइक में लगी आग, दो लोगों की मौत

लालढांग, [जेएनएन]: हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर रहस्मयी परिस्थतियों में एक कार और बाइक जली हुई हालत में मिली। पुलिस ने कार व बाइक सवार के पूरी तरह से जल चुके शव बरामद किए। पुलिस इनकी पहचान में जुटी हुई थी। पुलिस का कहना है कि यह जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि यह हादसा था या फिर कुछ और।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे श्यामपुर पुलिस को सूचना मिली कि नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे पर लालढांग कांगड़ी के पास एक कार और एक बाइक को जलती हुई हालत में देखा गया है। सूचना पर तत्काल ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर कार व बाइक में भीषण आग लगी हुई थी। मौके पर फायरब्रिगेड को बुलाया गया। पुलिस ने मौके से दो लोगों के बुरी तरह जले हुए शव बरामद किए।

यह भी पढ़ें:-चलते ट्रैवलर में लगी आग, बाल-बाल बचे पर्यटक

पुलिस को सबसे पहले मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने वाहनों की टक्कर की आवाज सुनी थी। पुलिस के मुताबिक संभवत: टक्कर होने पर बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया और इसने आग पकड़ ली। यह आग दोनों वाहनों में फैल गई।

यह भी पढ़ें:-आग से राख हो गए बेटी की शादी के लिए बनाए गहने

हादसे में बाइक व कार चला रहे दोनों लोगों की मौत हो गई । कार नजीबाबाद से जबकि बाइक हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रही थी।

यह भी पढ़ें: हाईवे पर दौड़ रही कार बनी आग का गोला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।