विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हम भारत में हिंदू राज्य नहीं, राम राज्य चाहते हैं: शंकराचार्य

By sunil negiEdited By:
Updated: Sat, 16 Apr 2016 10:32 AM (IST)

हम भारत में हिंदू राज्य नहीं, राम राज्य चाहते हैं। क्योंकि राम राज्य के दौरान एक कुत्ते को भी न्याय मिला था। राम राज्य स्थापित होने से ही गौ व गंगा को भी न्याय मिलेगा। हर वर्ग अपने धर्म का पालन करें।

News Article Hero Image

हरिद्वार। हम भारत में हिंदू राज्य नहीं, राम राज्य चाहते हैं। क्योंकि राम राज्य के दौरान एक कुत्ते को भी न्याय मिला था। राम राज्य स्थापित होने से ही गौ व गंगा को भी न्याय मिलेगा। हर वर्ग अपने धर्म का पालन करें। उन्होंने कहा कि मुसलमान दूसरों के धर्म में हस्तक्षेप न करें। यह बात ज्योतिष एवं द्वारकाशारदा पीठ के पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती महाराज ने शंकराचार्य मठ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
अपने हरिद्वार प्रवास के 15वें दिन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां पर निशाना साधते हुए कहा कि आजम खां ने महाराष्ट्र में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने की बात पर कहा था कि इस तरह के प्रयास से भारत में हिंदू राज्य कायम करना चाहते हैं, लेकिन हम भारत में हिंदू राज्य नहीं, राम राज्य कायम करेंगे।
पढ़ें:-अपने कर्मों से गिरी हरीश रावत सरकारः विजय बहुगुणा