विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हर चैंपियनशिप में देश के लिए सोना जीतूंगी: वंदना कटारिया

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Tue, 06 Dec 2016 10:33 AM (IST)

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान वंदना कटारिया कहा कि वह हर चैंपियनशिप में देश के लिए सोना जीतेंगी। कनाडा में होने वाली वर्ली ग्राउंड चैंपियनशिप में टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: 30 नवंबर को अपने गृह जनपद आई भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान वंदना कटारिया सोमवार सुबह जनशताब्दी ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। वह जनवरी के अंतिम सप्ताह में कनाडा जाएंगी और फरवरी में होने वाली वर्ली ग्राउंड चैंपियनशिप में टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

दिल्ली रवाना होने से पूर्व वंदना ने कहा कि हर चैंपियनशिप में मेहनत व लगन से जीत दर्ज कर वह भारत को सोना दिलाएंगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अपनी टीम की एकजुटता को बनाए रखना है। बताया कि उनकी टीम ने इसी एकजुटता की भावना से एशियन चैंपियनशिप में खेलकर जीत दर्ज की।

पढ़ें:-हॉकी कप्तान वंदना बोली, गर्व है ओलंपिक में किया देश का प्रतिनिधित्व
कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य कनाडा में होने वाले अंतरराष्ट्रीय वर्ली ग्राउंड चैंपियनशिप में जीत दर्ज करना है। इसके लिए वह भोपाल में 10 दिसंबर से लगने वाले अभ्यास कैंप में जमकर मेहनत करेंगी। वंदना के पिता नाहर सिंह ने बताया कि वंदना की तबियत थोड़ी खराब थी, लेकिन फिर भी वह भोपाल में लगने वाले अभ्यास कैंप के लिए रवाना हुई।

पढ़ें:-राष्ट्रगान नहीं बजा तो सिनेमाघर से लौटी वंदना कटारिया

पढ़ें: लड़की कहकर गांववालों ने उड़ाया था मजाक, आज है भारतीय हॉकी टीम की कप्तान