Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरिद्वार सत्‍संग में आई महिला संदिग्‍ध परिस्थितियों में लापता

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Fri, 23 Sep 2016 07:50 PM (IST)

    हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में सतपाल महाराज के सत्संग में आई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के भाई ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरिद्वार, [जेएनएन]: बीस सितंबर को प्रेमनगर आश्रम में सतपाल महाराज के सत्संग में आई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के भाई ने ज्वालापुर कोतवाली में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।

    सहारनपुर यूपी के ननोता निवासी प्रेमवती पत्नी सीताराम बीती 20 सितंबर को प्रेमनगर आश्रम में सतपाल महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित सत्संग में आई थी। 21 सितंबर को सत्संग समाप्त हो गया था। उसके बाद घर वापस ना आने पर परिजनों को चिन्ता हुई।

    पढ़ें:-जंगल से चारा लेकर लौट रही युवती पैर फिसलने से गंगा में गिरी, लापता


    इस पर आज सुबह महिला का भाई नत्थूराम हरिद्वार पहुंचा और प्रेमनगर आश्रम में महिला की बाबत जानकारी ली तो वहां से 22 सितंबर को ही महिला के जाने की बात कही गई। इसके बाद महिला के भाई ने ज्वालापुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। एसएसआई कमल मोहन भंडारी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी गयी हैं।

    पढ़ें:-नैनीताल के शहीद सैनिक स्कूल से दो नाबालिग छात्र हुए लापता, देहरादून में मिले