Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    साले की पत्नी से दिल लगा बैठा जीजा, पकड़ा गया तो मिली ऐसी सजा

    By BhanuEdited By:
    Updated: Mon, 05 Sep 2016 07:10 AM (IST)

    एक जीजा ने अपने साले की पत्नी से ही अवैध संबंध बना लिए। जब पत्नी को पति की हरकत का पता चला तो वह आग बबूला हो गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुड़की, [जेएनएन]: एक जीजा ने अपने साले की पत्नी से ही अवैध संबंध बना लिए। जब पत्नी को पति की हरकत का पता चला तो वह आग बबूला हो गई। फिर उसने पति को सबक सिखाने के लिए ऐसा कदम उठाया कि पति को दूसरी से ईश्क लड़ाने से तौबा करनी पड़ी।
    सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का साला उसके घर में ही किराए पर रहता है। यह व्यक्ति अपने साले की पत्नी से ही दिल लगा बैठा। यही नहीं वह उसे अपने प्रेम जाल में फांसने में कामयाब भी हो गया।

    पढ़ें: छह बच्चों की मां को लगा प्रेम रोग, छह साल छोटे चार बच्चों के बाप संग हुई फुर्र..
    दोनों के बीच अवैध संबंधों की भनक इस व्यक्ति की पत्नी को लगी तो उसने पति से विरोध किया। इस पर भी वह नहीं माना। बताया जा रहा है कि आज इस व्यक्ति की पत्नी ने पति को उक्त महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया।

    पढ़ें-नाबालिग से दुष्कर्म के बाद रचाई शादी, युवक निकला पहले से
    इस पर महिला सीधे थाने में पहुंची और पति की शिकायत की। इस पर पुलिस पति को थाने लेकर आई। वहां पत्नी ने पति की धुनाई कर दी। बाद में पति ने कान पकड़कर माफी मांगी और आगे से उक्त महिला से संबंध न रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही पुलिस ने उसे छोड़ा।

    पढ़ें: 'मम्मी-पापा आखिरी बार बदनामी सह लेना', लिखकर प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम

    पढ़ें-अश्लील हरकतें करना पड़ा भारी, महिलाओं ने वृद्ध को डंडों व चप्पलों से पीटा

    खबरें और भी