यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नशीला पदार्थ खिलाकर पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म, बनार्इ वीडियो
हरिद्वार जिलेे में एक महिला के पति के दोस्त ने नशीला पदार्थ खिलाकर पहले तो उससे दुष्कर्म किया और फिर उसकी वीडियो बना ली। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रुड़की, [जेएनएन]: हरिद्वार जिले में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पति के ही एक दोस्त ने महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। किसी बहाने से उसने पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ खिलाकर महिला को बेहोश कर दिया। उसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गंगनहर कोतवाली अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति दुकान चलाते हैं। पति का एक दोस्त फुरकान रामपुर का रहने वाला है। वह भी उसके पति के साथ काम करता है। पति का दोस्त होने की वजह से वह अक्सर घर पर आता जाता था।
करीब एक माह पूर्व वह घर पर आया। उस समय उसके पति घर पर नहीं थे। बहाने से पति के दोस्त ने किसी पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ उसे दे दिया। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। उसके बेहोश होने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां तक की उसकी वीडियो भी बनाई। होश आने पर उसे पति के दोस्त की करतूत का पता चला। उसने अपने पति को पूरी बात बताई। इसके बाद थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिसके चलते उसे मजबूर होकर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

