Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रेमिका को किसी और की दुल्‍हन बनता देख, प्रेमी ने मंगेतर से खोल दी दिल की बात, पढ़ें पूरी खबर...

    By Thakur singh negi Edited By:
    Updated: Mon, 11 Apr 2016 10:02 AM (IST)

    कहते हैं इश्‍क और मुश्‍क छुपाए नहीं छुपते। कुछ ऐसा ही लक्‍सर निवासी एक युवती के साथ भी हुआ। इधर युवती और मंगेतर की शादी की तैयारी जोर शोर से चल रही थी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लक्सर (हरिद्वार)। कहते हैं इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते। कुछ ऐसा ही लक्सर निवासी एक युवती के साथ भी हुआ। इधर युवती और मंगेतर की शादी की तैयारी जोर शोर से चल रही थी, उधर युवती के प्रेमी ने उसके मंगेतर को फोन कर अपने प्रेम संबंधों को उजागर कर दिया। बस फिर क्या था सात जन्मों का बंधन पल भर में टूट गया।
    लक्सर निवासी एक युवती रुड़की के कॉलेज में पढ़ती है। उसके साथ ही पढ़ने वाले एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। मगर इस बीच युवती के घरवालों ने उसका रिश्ता मुजफ्फरनगर निवासी युवक से तय कर दिया। दोनों की इसी महीने शादी तय की गई थी।
    दोनों परिवार के लोग शादी की तैयार में जुटे थे, लेकिन युवती ने प्रेमी को शादी की जानकारी नहीं दी। जब इसका पता प्रेमी को चला तो उससे यह बेवफाई सहन नहीं की गई। उसने किसी तरह प्रेमिका के मंगेतर का मोबाइल नंबर हासिल किया।
    प्रेमी ने युवती के मंगेतर को फोन कर अपने प्रेम प्रसंग की जानकारी दी। साथ ही युवती से शादी से इंकार करने का दवाब भी बनाया। इसके बाद प्रेमी ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को भी दे दी। अब लड़के पक्ष ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया। इससे शादी की तैयारी में जुटे लड़की पक्ष को झटका लग गया। परिजनों के लाख प्रयास के बाद भी युवक पक्ष से शादी करने से साफ मना कर दिया।
    पढ़ें- तहसीलदार को घूस देकर हड़पा करोड़ों का आश्रम, पुलिस ने हरियाणा निवासी भू-माफिया को किया गिरफ्तार