Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, साथी घायल

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 16 Oct 2016 07:30 AM (IST)

    बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरिद्वार, [जेएनएन]: बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
    जानकारी के अनुसार गुरमीत (23वर्ष) पुत्र हरबंस निवासी खटीमा ऊधमसिंह नगर के पास आधार कार्ड बनाने की एजेंसी थी। इसके काम से वह साथी संदीप (22वर्ष) के साथ बाइक से देहरादून जा रहा था।

    पढ़ें-बाइक से घर लौट रहा था युवक कार ने मारी टक्कर; अस्पताल में हुई मौत
    देर रात चंडीघाट के निकट किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस पर दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 आपातकालीन सेवा से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया।

    पढ़ें:-काम से घर लौट रहे युवक को बोलेरो ने कुचला, मौत
    जहां चिकित्सकों ने गुरमीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं संदीप की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल वाईएस भदोरिया ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता नही चल सका है।

    पढ़ें: खराब सड़क के कारण स्कूटी खाई में गिरी, एक की मौत

    पढ़ें: ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक पर मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन घायल

    खबरें और भी