Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पौड़ी के युवक ने हरिद्वार के होटल की दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 17 Sep 2016 03:00 AM (IST)

    पौड़ी निवासी एक युवक ने हरिद्वार के एक होटल की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरिद्वार, [जेएनएन]: पौड़ी निवासी एक युवक ने हरिद्वार के एक होटल की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
    जानकारी के अनुसार गत शाम पौड़ी के थाण गांव निवासी 33 वर्षीय युवक सोनी नेगी ने हरिद्वार आकर स्थानीय होटल में कमरा लिया था। आज सुबह करीब 11 बजे वह होटल की दूसरी मंजिल की बालकनी में गया और वहां से छलांग लगा दी।

    पढ़ें-रात को कमरे में सोने गया युवक, सुबह खेत में मिला शव
    युवक के नीचे गिरते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तब तक उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

    पढ़ें: धोखाधड़ी के शिकार व्यापारी ने पुलिस थाने में की आत्मदाह की कोशिश, हड़कंप

    शहर कोतवाल वाईएस भदोरिया ने बताया की युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। होटल के रजिस्टर में दर्ज नंबरों के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी गई है।

    पढ़ें: पति ने बेटे को पीटा तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम...

    पढ़ें-12वीं की छात्रा ने खुदकुशी से पहले लिखा सुसाइड नोट