विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार में अमित शाह की महारैली से पहले भाजपा-कांग्रेस में रार

By sunil negiEdited By:
Published: Fri, 24 Jun 2016 10:52 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 11:00 AM (IST)

कल हरिद्वार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की महारैली होनी है। कांग्रेस ने इसी दिन लंढौरा में शांति ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: हरिद्वार में कल होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की महारैली से पहले भाजपा और कांग्रेस में तकरार तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसी दिन लंढौरा में शांति मार्च निकालने की घोषणा की है। इसके चलते जिला प्रशासन ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र को छोड़कर पूरे जिले में धारा 144 लगा दी है। भाजपा का आरोप है कि शाह की महारैली में व्यवधान डालने के लिए कांग्रेस ने यह सियासी कुचक्र रचा है।


कल हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की महारैली होनी है और इसी दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में लंढौरा में शांति मार्च निकाला जाना है। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक कुंवर प्रणब चैंपियन ने इस शांति मार्च का विरोध करने का एलान किया है।

पढ़ें:-अमित शाह के कार्यक्रम में बदलाव, अब तीन दिन रहेंगे उत्तराखंड

ऐसे में टकराव की आशंका व कानून-व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने 26 जून तक हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के छोड़कर पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जीवन सिंह नगन्याल के अनुसार इस अवधि में कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार के आग्नेयस्त्र, हॉकी, लाठी, डंडा, भाला, तलवार एवं स्टिक लेकर नहीं चलेगा। लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं करेंगे। पांच से अधिक संख्या में लोगों को एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा।

पढ़ें:-कुंभनगरी हरिद्वार से अमित शाह करेंगे चुनावी शंखनाद
कांग्रेस के शांति मार्च की आड़ में नगर निगम क्षेत्र को छोड़कर पूरे जिले में निषेधाज्ञा लगाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने कहा कि सीएम हरीश रावत पर ओछी मानसिकता के साथ राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रहे हैं। महारैली का भय मुख्यमंत्री हरीश रावत पर अभी से दिखने लगा है। महारैली में रावत सरकार के झूठ, घोटालों की पोल खुलेगी और कांग्रेस की उत्तराखंड से विदाई तय हो जाएगी। दूसरी ओर, भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने ऋषिकुल मैदान पहुंचकर रैली स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की जानकारी ली।

पढ़ें-अब विस चुनाव नहीं लड़ना चाहते बहुगुणा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।