विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चारधाम यात्रियों का बीमा घोटाला मामला, हार्इकोर्ट ने मांगा जवाब

By raksha.panthariEdited By:
Published: Wed, 20 Sep 2017 07:33 PM (IST)Updated: Wed, 20 Sep 2017 09:13 PM (IST)

चारधाम यात्रियों के बीमा घपले को लेकर हार्इकोर्ट ने संबंधित कंपनियों और राज्य सरकार से चार हफ्ते के अंदर जवाब मांगा है।

चारधाम यात्रियों का बीमा घोटाला मामला, हार्इकोर्ट ने मांगा जवाब
चारधाम यात्रियों का बीमा घोटाला मामला, हार्इकोर्ट ने मांगा जवाब

नैनीताल, [जेएनएन]: उत्तरकाशी में चारधाम यात्रियों के बीमा में घपले का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए जिला पंचायत उत्तरकाशी व ठेकेदार को नोटिस जारी करने के साथ ही जिला पंचायत व सरकार को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तरकाशी निवासी भीष्म राणा ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि 2015 से 2017 तक जिला पंचायत उत्तरकाशी द्वारा यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए घोड़ा कंडी व अन्य सुविधाओं का ठेका दिया गया था। जिसमें ठेकेदार के साथ यह अनुबंध हुआ था कि जो भी इन सुविधाओं से यात्रा करेगा तो संबंधित यात्री का बीमा होगा। बीमे की राशि यात्रियों से वसूली जाएगी मगर जिला पंचायत द्वारा किसी भी यात्री का बीमा नहीं कराया गया। जब याचिकाकर्ता को इसकी जानकारी हुई तो जिला पंचायत में आरटीआइ के तहत आवेदन कर जानकारी मांगी गई। जवाब में किसी भी यात्री का बीमा नहीं होना पाया गया। 

याचिकाकर्ता के अनुसार जवाब से साफ है कि जिला पंचायत व ठेकेदार की मिलीभगत से बीमा की राशि में घपला हुआ है। याचिका में पूरे मामले की जांच की मांग की गई है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केएम जोसफ व न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ ने मामले को सुनने के बाद जिला पंचायत व सरकार को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए। 

यह भी पढ़ें: पुलिस हिरासत में हुर्इ मौत की जांच सीबीआइ को

यह भी पढ़ें: किसानों की आत्महत्या मामले में हार्इकोर्ट ने मांगा जवाब

यह भी पढ़ें: अब एप बताएगा नैनीताल में पार्किंग की स्थिति, हार्इकोर्ट ने दिए सख्त आदेश

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।