Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नैनीताल घूमने आया मुरादाबाद का युवक नदी में डूबा

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Tue, 06 Sep 2016 07:00 AM (IST)

    नैनीताल जनपद में गिरजा मंदिर में घूमने आया मुरादाबाद का एक युवक कोसी नदी में डूब कर मर गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रामनगर, [जेएनएन]: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गिरजा मंदिर में घूमने आया मुरादाबाद का एक युवक कोसी नदी में डूब कर मर गया।
    जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद निवासी हर्षित अपने दो दोस्तों के साथ गिरजा मंदिर घूमने आया था। झूला पुल के समीप हर्षित, नीरज और अमन कोसी नदी में नहाने चले गए। इस दौरान हर्षित (24 वर्ष) गहरे पानी में डूब गया।

    पढ़ें: बिना बताए घर से लापता हुआ किशोर, कुछ घंटों बाद नाले में मिला शव
    दोस्तों के शोर मचाने पर आधा घण्टे बाद लोगो ने उसके शव को बाहर निकाला। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बुद्ध कालोनी का बताया जाता है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गयी है।

    पढ़ें: नदी में नहाते हुए युवक डूबा, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू; लेकिन...