Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ससुर ने की तीन बार शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Wed, 16 Nov 2016 05:00 AM (IST)

    रामनगर में एक महिला ने अपने ससुर पर तीन बार शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उसने यह भी कहा कि एक रोज उसने अपने पति को किसी और महिल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रामनगर, [जेएनएन]: एक महिला ने वन विभाग में तैनात अपने ससुर जमन सिंह पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। साथ ही पति पर भी अन्य महिला से सम्बन्ध रखने आरोप भी लगाया।
    नैनीताल जनपद में रामनगर स्थित महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के कार्यालय पहुंची मोहलला भरतपुरी निवासी रीता का कहना है कि उसकी शादी को 10 साल हो गए हैं। उसका कोई बच्चा नहीं है। छह माह पूर्व उसने एक बच्ची को गोद लिया था।

    पढ़ें: पूर्व फौजी ने पिता-पुत्री के रिश्ते को किया तार-तार
    आरोप लगाया कि ससुर उसके साथ तीन बार शारीरिक सम्बन्ध बनाने का प्रयास कर चुका है। इसके बाद वह पति राकेश के साथ घर से अलग मोहल्ला टेड़ा रोड में रहने लगी। महिला का आरोप है कि दिवाली से दो दिन पूर्व उसने अपने पति को एक अन्य महिला के साथ अपने कमरे में पकड़ लिया। तब से उसका पति मारपीट करने लगा है।

    पढ़ें: दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, ले गई नगदी और जेवरात भी
    पीड़ित महिला ने आयोग की उपाध्यक्ष से पति और ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है की वह अपने पति से अलग रहना चाहती है।

    पढ़ें: शादी के तीन सप्ताह बाद प्रेमी संग भागी दुल्हन, पकड़ने पर कर बैठी ऐसी जिद..

    खबरें और भी