विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा सरकार ने प्रदेश को पहाड़ और मैदान में बांटा: दिवाकर भट्ट

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 01 Jul 2017 07:35 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jul 2017 06:00 AM (IST)

उक्रांद के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को पहाड़ और मैदान में बांट कर ...और पढ़ें

भाजपा सरकार ने प्रदेश को पहाड़ और मैदान में बांटा: दिवाकर भट्ट
भाजपा सरकार ने प्रदेश को पहाड़ और मैदान में बांटा: दिवाकर भट्ट

हल्द्वानी, [जेएनएन]: उक्रांद के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर भट्ट आज मुखानी स्थित जिला कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को पहाड़ और मैदान में बांट कर रख दिया है। 100 दिन में डबल इंजन की सरकार फेल ही नजर आई है। हाल में पिथौरागढ़ व खटीमा में दो किसानों ने कर्ज के चलते आत्महत्या कर ली। 

उन्‍होंन कहा किखटीमा में जहां किसान को सरकार की ओर से 5 लाख था, विधायक की ओर से 1 लाख का मुआवजा दिया। वहीं पिथौरागढ़ में काश्तकार के परिजनों को सिर्फ 20 हजार दिया गया है। सरकार को चाहिए कि प्रदेश में सभी किसानों का कर्ज माफ करे। 

 

पलायन रोकने के लिये सरकार में जो आयोग गठित किया है वह महज एक नाटक भर है। यह पहली सरकार है जो घर-घर तक शराब पहुंचाने के लिए मोबाइल वैन चला रही है। पहाड़ की भावनाओं के साथ भाजपा को खिलवाड़ बंद करना चाहिए। इसके उपरांत उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। इसमें वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी, पुष्पेश त्रिपाठी,त्रिवेंद्र पवार, विजय रतूड़ी, श्याम नारायण आदि मौजूद रहे।

 

 यह भी पढ़ें: विकास कार्यों में अमल पर उत्तराखंड पीछे: वेंकैया नायडू

यह भी पढ़ें: परिसंपत्तियों के बंटवारे को जुलाई में मिलेंगे योगी और त्रिवेंद्र

यह भी पढ़ें: विधायक निधि बढ़ाने की जगह किसानों का कर्ज हो माफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।