Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड बनाएगी भाजपा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Sun, 05 Jun 2016 09:14 AM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पूरे देश को कांग्रेस मुक्त किया जा रहा है। अभी उत्तराखंड में कांग्रेस से छुटकारा पाने की बारी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रामनगर (नैनीताल)। मिशन 2017 में फतह हासिल करने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। पूरे देश को कांग्रेस मुक्त किया जा रहा है। अभी उत्तराखंड में कांग्रेस से छुटकारा पाने की बारी है।

    पढ़ें- उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए तीन लोगों ने कराया नामांकन
    बीते रोज कार्यकर्ताओं की बैठक संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों व केंद्र की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाएं। पिछले दो महीने में उत्तराखंड में जो भी घटित हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। इसके लिए विधान सभा स्पीकर पूरी तरह से जिम्मेदार थे। उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया है।

    पढ़ें- उत्तराखंड: व्हिप की सूचना से भीमलाल का इन्कार
    कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा अपने दम पर दो तिहाई से भी ज्यादा बहुमत लाकर सरकार बनाएगी। लेकिन इसके लिए सभी को अभी से जुटना होगा।
    इस दौरान सत्यप्रकाश शर्मा, राकेश नैनवाल, राहुल अग्रवाल, मनोज रावत, हरीश बेलवाल, पूरन नैनवाल, मान सिंह, हेम जोशी, भावना भट्ट, बबलू कुमार, विमला रावत, नीमा नैनवाल, सरिता मेहरा, दिनेश मेहरा मौजूद रहे।

    पढ़ें- उत्तराखंड: पीडीएफ और आर्य के तेवरों से गहराया संकट