Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्‍पीकर के खिलाफ बयानबाजी पर भड़के कांग्रेसी, फूंका भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष का पुतला

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Sun, 15 May 2016 04:57 PM (IST)

    स्पीकर गोविन्द सिंह कुंजवाल के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की बयानबाजी से युवा कोंग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नैनीताल। स्पीकर गोविन्द सिंह कुंजवाल के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की बयानबाजी से युवा कोंग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भट्ट मानसिक संतुलन खो बैठे है, सलाह दी कि वह पहाड़ की कंदराओं में जाकर स्वास्थ्य लाभ करें। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका।
    आज युवा कांग्रेस विस क्षेत्र अध्यक्ष गिरीश पपनै व एनएसयूआई पूर्व प्रदेश महासचिव सूरज पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता तल्लीताल बस स्टेशन पर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य में लोकतंत्र की हत्या की साजिश रची थी, लेकिन न्यायपालिका के हस्तक्षेप से कोंग्रेस सरकार बहाल हो गई। इस दौरान भट्ट का पुतला दहन किया गया। इसमें जिला महासचिव शिवम् बजाज, पवन कन्याल, प्रकाश जोशी, तरुण परिहार, अमित पाण्डेय, पवन जाटव आदि थे।
    पढ़ें:- उत्तरकाशी के जंगल फिर लगे जलने