विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हल्‍द्वानी में कांग्रेस ने निकाली लोकतंत्र बचाओ-उत्‍तराखंड बचाओ पदयात्रा, पढ़ें...

By Thakur singh negi Edited By:
Updated: Sun, 17 Apr 2016 06:39 PM (IST)

कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ-उत्‍तराखंड बचाओ पदयात्रा हल्‍द्वानी से शुरू हो गई है। इस मौके पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर एक बार फिर उत्‍तराखंड में लोकतंत्र की हत्‍या करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि जनता इसका जवाब देगी।

News Article Hero Image

हल्द्वानी। कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ-उत्तराखंड बचाओ पदयात्रा हल्द्वानी से शुरू हो गई है। इस मौके पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर एक बार फिर उत्तराखंड में लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता इसका जवाब देगी।
आज हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज से पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पूर्व सीएम रावत समेत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने करीब ढाई किमी पदयात्रा निकाली। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंडवासियों के साथ छलावा किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
पढ़ें- अटल बिहारी वाजपेयी के बाल सखा भैरंट बाबा का देहावसान