विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोर्ट और जनता की अदालत दोनों जीतेगी कांग्रेस: विधायक नवप्रभात

By sunil negiEdited By:
Updated: Mon, 18 Apr 2016 11:34 AM (IST)

कांग्रेस विधायक नवप्रभात को भरोसा है कि पार्टी राज्य में थोपे गए राष्ट्रपति शासन के मामले में कोर्ट के साथ भी जनता की अदालत में जीत दर्ज करेगी।

News Article Hero Image

नैनीताल। कांग्रेस विधायक नवप्रभात को भरोसा है कि पार्टी राज्य में थोपे गए राष्ट्रपति शासन के मामले में कोर्ट के साथ भी जनता की अदालत में जीत दर्ज करेगी।
आज हाई कोर्ट पहुंचे नवप्रभात ने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा कि राज्य में अस्थिरता की वजह से विकास ठप हो गया है। कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा को मिल रहा अपार जनसमर्थन साबित करता है कि भाजपा को इसकी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने विधायक भीमलाल के मामले को बागी विधायकों के मामले से अलग बताते हुए कहा कि स्पीकर को फैसला लेने का अधिकार है। जोड़ा कि यदि बागी निष्कासित किए गए तो इसका क़ानूनी फायदा उठा लेंगे।
पढ़ें:-साईं के मंदिर में आने वाला चढ़ावा है कालाधन : शंकराचार्य