यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नैनीताल: निमार्णाधीन मकान के ढहने से आठ मजदूरों की मौत, एक घायल
नैनीताल में एक निमार्णाधीन मकान में मजदूर काम कर रहे थे। अचानक बिल्डिंग के ढह जाने से उसमें आठ मजदूरों की मौत हो गई।

नैनीताल, [जेएनएन]: नैनीताल जनपद के रामगढ़ क्षेत्र के गागर में निर्माणाधीन मकान के अचानक ढह जाने से उसमें आठ मजदूरों के दबने से मौत हो गई। जबकि एक घायल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, संतोष गडिया के भवन निर्माण का कार्य चल रहा था। जिसका कार्य ठेकेदार आरडी पांडे द्वारा करवाया जा रहा था। एक एक दर्जन मजदूर नींव की खुदाई में जुटे थे। शाम पांच बजे करीब मिट्टी का बड़ा हिस्सा खुदाई कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
जिसकी सूचना पर थाना भवाली इंद्र सिंह को भी दी गई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा एक मजदूर घायल अवस्था में मौके से निकाल लिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर आठ मृत मजदूरों को बाहर निकाला।
पढ़ें: अल्मोड़ा में दो वाहनों की भिड़ंत में तीन लोग हुए घायल
मृतकों में अजय कुमार, अरूण कुमार, उज्जवल सिंह, देवेंद्र, निकवासी झारखंड तथा देशराज, राहुल, रमेश निवासी लखीमपुर उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे।
घायल नरेश निवासी लखीमपुर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना की सूचना मिलने पर पटवारी सुरेश सनवाल और एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची थी। रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक चलता रहा। अभी मलबे में कुछ और मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

