यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विकासनगर में ईवीएम में छेड़खानी का मामला हाई कोर्ट पहुंचा
देहरादून जिले की विकासनगर विधानसभा सीट में ईवीएम में छेड़खानी का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। कांग्रेस के पराजित प्रत्याशी नवप्रभात ने मशीन के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है।

नैनीताल, [जेएनएन]: देहरादून जिले की विकासनगर विधानसभा सीट में ईवीएम में छेड़खानी का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के पराजित प्रत्याशी नवप्रभात ने मशीन के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए जांच करने की मांग की।
याचिका को सुनने के बाद न्यायमूर्ति एसकेगुप्ता की एकलपीठ ने विकासनगर के न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने मशीन को सील कर सुरक्षित करने आदेश दिए हैं।
याची ने विकासनगर विधानसभा में फर्जी वोटरों के बारे में बताते हुए कहा है कि विधायक मुन्ना सिंह चौहान का भी दो मतदाता सूची में वोट है। याचिका में केंद्रीय और राज्य चुनाव आयोग, मुख्य सचिव, आरओ विकासनगर और नवनिर्वाचित विधायक मुन्ना सिंह चौहान को आरोपित किया गया है। एकलपीठ ने सभी पक्षकारों को छह सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

