यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रामनगर की प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान
रामनगर से 3 किमी दूर स्टार प्लाई वुड में अचानक आग लग गई। आग से लाखो रूपये के नुकसान की आशंका जताई है। फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं है। ...और पढ़ें

रामनगर, [जेएनएन]: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद स्थित रामनगर से 3 किमी दूर स्टार प्लाई वुड में अचानक आग लग गई। आग से लाखो रूपये के नुकसान की आशंका जताई है। फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं है।
शाम लगभग सात बजे स्टार प्लाई वुड के चेंबर में अचानक आग लग गयी, जिस कारण फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गयी।
मौके पर तुरन्त दो दमकल कर्मी पहुंच गए। एक दमकल और बुलाई गयी है। आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।
पढ़ें: 'पढ़ाई का बोझ अब नहीं सह सकती', लिखकर छात्रा ने खुद पर लगा दी आग

फैक्ट्री स्वामी नसीम अहमद ने बताया कि प्लाई को काटने वाला चेंबर गर्म हो जाने से ये दुर्घटना हुई है।
पढ़ें: महिला को उसी के घर में जिंदा जलाकर मार डाला, शव बिस्तर के नीचे दबाया