Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जंगल में बकरियां चरा रही महिलाओं पर मधुमक्खी के झुंड का हमला, चार घायल

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 27 May 2016 02:08 PM (IST)

    कोटाबाग के जंगल में बकरी चराने गई चार महिलाओं पर मधुमक्खी के झुंड ने हमला बोल दिया। किसी तरह महिलाओं ने भागकर जान बचाई, लेकिन वे बुरी तरह घायल हो गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रामनगर (नैनीताल)। कोटाबाग के जंगल में बकरी चराने गई चार महिलाओं पर मधुमक्खी के झुंड ने हमला बोल दिया। किसी तरह महिलाओं ने भागकर जान बचाई, लेकिन वे बुरी तरह घायल हो गई।
    कोटाबाग ब्लॉक निवासी सरिता, हंसी, मुन्नी और ज्योति बकरियां चराने के लिए जंगल गईं थी। इस दौरान वे पेड़ पर चढ़कर चारा काटने का प्रयास कर रही थी। तभी समीप ही पेड़ से मधुमक्खियों के झुंड़ ने उन पर हमला कर दिया।

    पढ़ें-सीढ़ी से फिसलकर दूसरी मंजिल से गिरा श्रमिक, मौत
    मधुमक्खिया महिलाओ पर चिपट गई। इसके बाद महिलाएं बकरियों को छोड़कर भागी तो मधुमक्खियों ने उनका पीछा किया और पुरे रस्ते काटती रही। कुछ दूर भागकर महिलाएं एक घर में घुस गई और दरवाजा बंद कर दिया। तब महिलाओं की जान बची।

    पढ़ें- सड़क हादसे में नोएडा के सेल टैक्स अधिकारी की मौत
    बमुश्किल महिलाएं गांव पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। महिलाओं ने बताया कि मधुमक्खियो ने बकरियों को भी काटा है।
    पढ़ें-चमोली में मैक्स वाहन खाई में गिरा, चालक सहित आठ शिक्षको की मौत, चार घायल