विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस रामलीला में पीढ़ी दर पीढ़ी निभा रहे रावण की भूमिका

By sunil negiEdited By:
Published: Mon, 10 Oct 2016 08:38 PM (IST)Updated: Tue, 11 Oct 2016 03:00 AM (IST)

भोटियापड़ाव हल्द्वानी का पाल परिवार रामभक्त है, पर रामलीला में रावण के पात्र का रोल इस परिवार को विरासत में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हल्द्वानी, [सतेंद्र डंडरियाल]: भोटियापड़ाव हल्द्वानी का पाल परिवार रामभक्त है, लेकिन रामलीला में रावण के पात्र का रोल इस परिवार को विरासत में मिला है। पीढ़ी दर पीढ़ी परिवार के तीन सदस्य रावण की भूमिका निभा चुके हैं और अब परिवार की सबसे छोटी सदस्य भी मंच पर अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह रही है।

शहर में रामलीला का मंचन जोरों पर है। इन दिनों सुभाषनगर में चल रही रामलीला में रावण के पात्र की भूमिका में हैं भोटियापड़ाव निवासी बलवंत पाल। बलवंत अपने परिवार में ऐसे चौथे व्यक्ति हैं जो भक्ति राम की करते हैं, लेकिन मंच पर अभिनय के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम को ही ललकारते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे पूर्वज रावण के पात्र का किरदार निभाते आए हैं और अब मैं इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा हूं।

पढ़ें:-रामलीला: कहीं लंका दहन, कहीं राम का राजतिलक

पिताजी स्व. हुकुम चंद्र पाल, ताऊ स्व. चोखेलाल और चाचा दिलीप सिंह ने लंबे समय तक रामलीला में रावण के पात्र की भूमिका को बेहद उत्साह पूर्वक निभाया। उन्होंने बताया कि मैं और मेरा पूरा परिवार राम भक्त है। चार साल की पोती काशी पाल भी रामलीला के मंच पर छोटे-छोटे पात्रों का अभिनय कर रही है। बलवंत बॉडी बिल्डर रह चुके हैं। चाइना व बैंकॉक में भी वह अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।

पढ़ें:-ऐतिहासिक है पौड़ी की रामलीला, यहां महिला का किरदार निभाती हैं महिलाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।