Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गंग नहर की मरम्मत में गोलमाल का मामला हाई कोर्ट पहुंचा

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 04 Aug 2017 10:59 PM (IST)

    हाई कोर्ट ने गंग नहर हरिद्वार की मरम्मत में घपले के मामले में सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद नियत कर दी। ...और पढ़ें

    गंग नहर की मरम्मत में गोलमाल का मामला हाई कोर्ट पहुंचा
    गंग नहर की मरम्मत में गोलमाल का मामला हाई कोर्ट पहुंचा

    नैनीताल, [जेएनएन]: हाई कोर्ट ने गंग नहर हरिद्वार की मरम्मत में घपले के मामले में सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद नियत कर दी। मेरठ उत्तर प्रदेश के किसान विनोद कुमार व अन्य किसानों ने जनहित याचिका दायर की है। 

    सुनवाई के दौरान हरिद्वार से निकलकर उत्तर प्रदेश के मेरठ व अन्य इलाकों को जाने वाली गंग नहर में सालाना बनने वाले तटबंधों के संबंध में सिंचाई विभाग द्वारा अपना पक्ष रखा गया। 

    याचिकाकर्ता का कहना था कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गंग नहर की मरम्मत के लिए सालाना बजट मुहैया कराया जाता है, लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी कागजों में नगर की रिपेयरिंग कर रकम हड़प जाते हैं। 

     हकीकत में मरम्मत और तटबंध नहीं बनने के कारण पानी की बर्बादी होती है और गर्मियों में किसानों को पानी नहीं मिल पाता। जिससे किसानों की सैकड़ों एकड़ में बोई फसल बर्बाद हो जाती है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केएम जोसफ व न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ में हुई।

     

    यह भी पढें: हार्इकोर्ट का आदेश, 24 घंटे के अंदर दिया जाए छात्रों को एडमिशन

    यह भी पढ़ें: कैट के लिए 9 अगस्त से कीजिए आवेदन, 26 नवंबर को होगी परीक्षा