विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह ने पूर्ववर्ती सरकार पर लगाया लफ्फाजी का आरोप

By BhanuEdited By:
Updated: Sun, 18 Jun 2017 05:02 PM (IST)

सहकारिता व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किसानों की समस्याओं को लेकर जहां पूर्ववर्ती सरकार पर जमकर निशाना साधा, वहीं भाजपा सरकार की जमकर तारीफ की।

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह ने पूर्ववर्ती सरकार पर लगाया लफ्फाजी का आरोप
उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह ने पूर्ववर्ती सरकार पर लगाया लफ्फाजी का आरोप

नैनीताल, [जेएनए]: सहकारिता व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किसानों की समस्याओं को लेकर जहां पूर्ववर्ती सरकार पर जमकर निशाना साधा, वहीं भाजपा सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान और आम आदमी को समर्पित है।  

डॉ. रावत मल्लीताल में बेंड स्टैंड में रास्ता ट्रेवलर्स पोर्टल लांच करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सीमांत व लघु किसानों को दो फीसद ब्याज में ऋण देने के साथ ही लिमिट को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया है। 

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर खेती किसानी के मामले में लफ्फाजी करने का भी आरोप लगाया। कहा कि सरकार सामूहिक खेती को प्रोत्साहन देगी। टमाटर की खेती के लिए दो लाख तक का ऋण दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन व सहकारिता के माध्यम से रोजगार के रास्ते खोल रही है। नैनीताल जिले की नैनी झील समेत सातों झीलों का संरक्षण किया जाएगा। हर डिग्री कॉलेज का 30 जून को शैक्षिक कलेंडर घोषित होगा। इसके लिए राज्य के बजट में प्रावधान किया गया है।  

इस मौके पर मंत्री ने नैनी झील का भी निरीक्षण किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज साह, नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, जिला महामंत्री दयाकिशन पोखरिया, दिग्विजय बिष्ट, नवीन भट्ट, लोकेश कालाकोटी, शालिनी साह आदि मौजूद थे।                        

यह भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष इंदिरा का आरोप, प्रचंड बहुमत में अहंकारी हो गई सरकार

यह भी पढ़ें: भाजपा-कांग्रेस की सहमति से बने राष्ट्रपति: सलमान खुर्शीद

यह भी पढ़ें: हर मुश्किल का हल ढूंढने की अफवाह उड़ा रहे मोदी: हुड्डा