Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मानवता शर्मसार: पोते ने 70 साल की दादी को बनाया हवस का शिकार

    By Thakur singh negi Edited By:
    Updated: Thu, 19 May 2016 08:00 AM (IST)

    उत्‍तराखंड के हल्‍द्वानी शहर से एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां एक पोते ने अपनी वृद्ध दादी के साथ ही दरिंदगी कर डाली। हैव ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हल्द्वानी (नैनीताल)। उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां एक पोते ने अपनी वृद्ध दादी के साथ ही दरिंदगी कर डाली। हैवान पोते ने रिश्तों को तार तार करते हुए दादी को हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    शहर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 70 साल की वृद्धा पिछले तीन साल से बीमार है और बिस्तर पर पड़ी रहती है। घर पर उसके साथ बेटा और बेटी रहते हैं। बीती दोपहर बेटा-बेटी रिश्तेदारी में गए हुए थे और घर पर वृद्धा अकेली थी। इस दौरान वृद्धा का चचेरा पोता दिलशाद आया और वृद्धा को अकेला देख हैवान बन गया और दुष्कर्म कर दिया।
    इस दौरान उसकी दिव्यांग बेटी पहुंची तो हो-हल्ला मचाया। मौका देख दिलाशाद फरार हो गया। दिव्यांग बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन कोई मामला नहीं समझ पाया। वृद्धा के रक्तस्राव देख लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों के दुष्कर्म की जानकारी देने पर हड़कंप मच गया।
    देर रात परिजनों ने इसकी सूचना बनभूलपुरा थाने में दी तो आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। रात में ही आरोपी दिलशाद को दबोच लिया गया। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि वृद्धा के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

    पढ़ें:- भाभी पर रखता था बुरी नजर, साले के साथ मिलकर भाई ने दी खौफनाक सजा...,