Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तेंदुए का दो ग्रामीणों पर जानलेवा हमला, खौफ में पूरा गांव

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2016 07:30 AM (IST)

    बाघिन के आंतक में जी रहे थे ग्रामीण। लेकिन, इस बार एक तेंदुए ने गांव में हल्‍ला बोल दिया और दो ग्रामीणों को घायल कर दिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हल्द्वानी, [जेएनएन]: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद स्थित रामनगर में कई दिनों से दहशत का पर्याय बनी बाघिन को पकड़ने में वन विभाग अभी तक नाकाम रहा है। उधर, सुबह यहीं कोटाबाग की जाला ग्राम सभा में एक तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।
    तेंदुए ने पहले ग्रामीण सुदर्शन कपकोटी (29 वर्ष) पर हमला किया। ग्रामीणों ने हल्ला किया तो उसने भागते भागते दूसरे ग्रामीण पूरन तड़ियाल (28 वर्ष) पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

    पढ़ें:-'शेर' बन किया तेंदुए का सामना, 20 मिनट तक चला संघर्ष फिर...
    इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के हो हल्ला करने पर तेंदुआ गांव से लगे जंगल की ओर भाग गया। यह गांव पवलगढ़ रेंज के अंतर्गत आता है। घायल दोनों ग्रामीणों की हालत खतरे से बाहर है। दोनों का इलाज कोटाबाग के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

    पढ़ें: होटल में ठहरा तेंदुआ, नहीं लगी भनक; सुबह जब निकला तो

    पढ़ें:-आखिरकार पिंजरे में फंसा नरभक्षी तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस