विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वि‍वाहिता पर चढ़ा इश्‍क का बुखार, पति छोड़ पहुंची प्रेमी के पास...,

By sunil negiEdited By:
Updated: Tue, 17 May 2016 04:04 PM (IST)

इश्क परवान चढ़ा तो उसने पारिवारिक बंधनों को तोड़कर ससुराल की दहलीज लांघ डाली। पुलिस के दखल के बाद इश्क की दास्तां और उसका हौंसला सामने आया।

News Article Hero Image

हल्द्वानी (नैनीताल)। इश्क परवान चढ़ा तो उसने पारिवारिक बंधनों को तोड़कर ससुराल की दहलीज लांघ डाली। पुलिस के दखल के बाद इश्क की दास्तां और उसका हौंसला सामने आया। अदालत में पेशी के बाद सामाजिक बंधन और बाध्यताओं के पिंजरे से भी आजाद मिल गई। इसके साथ ही पति को छोड़कर प्रेमी का दामन भी थाम लिया।
चार दिन पूर्व मुखानी क्षेत्र से गुमशुदा महिला कौसानी में मिली थी। घर से निकलते वक्त वह खुद की तलाश न करने का नोट छोड़कर गई थी। पुलिस तक मामला पहुचंने के बाद तलाश शुरू की गई। मामला एक युवती की सुरक्षा के साथ दो परिवारों से जुड़ा था तो आस-पास के जिलों की पुलिस को भी सूचना दी गई।

बीते रोज सर्विलांस के सहारे पुलिस महिला तक पहुंची। वह कौसानी के एक होटल में युवक के साथ मिली। पुलिस दोनों को हल्द्वानी ले आई। पता चलने पर ससुराल और मायके वाले भी थाने पहुंच गए। तब पता चला कि महिला का पिछले चार साल से युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

महिला को एसडीएम कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट में उसने अपनी मर्जी से घर छोड़ने की दलील दी और प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। पति ने अपनाने से मना किया। एसडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर उसे मुक्त कर दिया है। वह बालिग है, सुरक्षा का खतरा नहीं है और कानूनन किसी के भी साथ रहने को आजाद है।

पढ़ें:- भाई ने सोशल साइट पर देखा बहन का MMS और फिर...