विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हल्द्वानी में खली के रेसलिंग शो से पहले टिकटों के लिए रेसलिंग

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 17 Feb 2016 10:36 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 18 Feb 2016 09:05 AM (GMT+05:30)

द ग्रेट खली रिटर्न्‍स प्रो रेसलिंग शो में महाबलियों के बीच भिड़ंत तो 24 फरवरी को होनी है, लेकिन रेसलिंग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हल्द्वानी। द ग्रेट खली रिटर्न्स प्रो रेसलिंग शो में महाबलियों के बीच भिड़ंत तो 24 फरवरी को होनी है, लेकिन रेसलिंग को करीब से देखने को लालायित लोगों के बीच टिकट को लेकर उत्साह चरम पर है। पहले दिन टिकट बिक्री शुरू हुई को काउंटरों पर भीड़ उमड़ पड़ी।
हल्द्वानी के स्टेडियम में 24 फरवरी को द ग्रेट खली रिटर्न्स प्रो रेसलिंग शो का आयोजन है। इसमें भारत के रेसलर दिलीप राणा उर्फ ग्रेट खली के साथ ही विदेशी पहलवान अपने जलवे बिखेरेंगे। अभी यह खुलासा नहीं किया गया है कि किस पहलवान की भिड़ंत किसके साथ होगी। फिलहाल इस शो के लिए टिकटों की मारामारी शुरू हो गई है।
शहर के विभिन्न स्थानों पर टिकटों के लिए बने काउंटरों पर पूरे दिन टिकट लेने वालों का तांता लगा रहा। जिन टिकटों को तीन दिन में बेचने का लक्ष्य था, वह शहर में लगे आठ काउंटर से एक ही दिन में बिक गए।
हल्द्वानी में आयोजित इस शो के लिए स्टेडियम में कुल 17 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। साथ ही आठ हजार कुर्सियां अलग से लगाई जा रही है। यानि कुल 25 हजार लोग एक साथ बैठकर मैच देख सकते हैं।
स्टूडेंट को टिकट में डिस्काउंट के लिए अपना स्कूल का पहचान पत्र भी साथ लाना होगा। पांच हजार बच्चों व छात्र-छात्रओं को टिकट दिए जाएंगे।
इन महाबलियों के नाम की घोषणा
असल नाम---------------------रिंग नाम----------------- देश
फिलिप पॉल लॉयड--------- जस्टिन गेब्रियल----- साउथ अफ्रीका
ब्राइन क्रिस्टॉफर बटन-------- ब्रायन केज----------- अमेरिका
माइकल शॉन हेटिंगा---------- माइक नॉक्स--------- अमेरिका
एंथोनी ग्रेगोरी मेवेदर- द्वितीय--- क्रिमसन ---------अमेरिका
पीटर लॉरेंस स्मिथ--------------- ब्राडी स्टील---------- कनाडा
जर्मन मेनुइल फिगुरोवा--------- अपोलो लिओन------ पुर्तो रिको
युवराज सिंह---------------------- जिंदर महल------- इंडिया/कनाडा
राबेर क्रिस्टॉफ--------------------- क्रिस राबेर--------- ऑस्ट्रिया
महिला रेसलर
चेल्सिया एने ग्रीन----------------- जैदा------------------ कनाडा
संटाना मारिया गेरेट--------------- संटाना-------------- अमेरिका
रेने माइकल वाइचे--------------- रेने माइकल---------- अमेरिका
कैटी शरलेन फोब्र्स--------------- कैटी फोब्र्स----------- अमेरिका
पढ़ें-द ग्रेट खली ने हल्द्वानी में ठुकराई दावत, मजदूरों के साथ खाई मक्के की रोटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।